{"_id":"5ce45648bdec22071771619c","slug":"15584682214-bareilly-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड का रिजल्ट घोषित, डाउन सर्वर ने अभ्यर्थियों को छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड का रिजल्ट घोषित, डाउन सर्वर ने अभ्यर्थियों को छकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीएड की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट और आंसर की मंगलवार को जारी हो गई। सुबह दस बजे विश्वविद्यालय ने रिजल्ट घोषित कर दिया, लेकिन सर्वर डाउन होने से अभ्यर्थियों को रिजल्ट डाउनलोड करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बीएड प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक बीआर कुकरेती ने बताया कि मूल्यांकन से असहमत परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की ग्रीवांस सेल के नंबर पर 23 मई तक आपत्ति कर सकते हैं। आपत्तियां दूर कर 27 या 28 मई को रैंकिंग जारी की जाएगी। एक जून से काउंसलिंग शुरू होगी।
इस बार बीएड की राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई थी। 15 अप्रैल को हुई इस परीक्षा में प्रदेश के 15 जिलाें में बने 1216 परीक्षा केंद्रों पर 566399 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विश्वविद्यालय ने 15 मई तक रिजल्ट घोषित करने की घोषणा की थी। मगर भारांक सर्टिफिकेट में गड़बड़ी के चलते समय पर रिजल्ट जारी नहीं हो सका। मंगलवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा परिणाम और आंसर की जारी कर दी गई है। मंगलवार को जारी रिजल्ट में रैंकिंग के बजाय परीक्षार्थियों के अंक जारी हुए हैं। इन अंकों पर अगर किसी अभ्यर्थी को आपत्ति होगी तो वह 23 मई की रात 11.59 बजे तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके बाद यह आपत्तियां दूर की जाएंगी, फिर 27 या 28 मई में रैंकिंग जारी कर दी जाएगी। इसके बाद एक जून से काउंसलिंग शुरू की जाएगी।
बीएड की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। 23 मई तक आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद 27 या 28 मई को रैंकिंग जारी की जाएगी।
विज्ञापन
- प्रो. बीआर कुकरेती, राज्य समन्वयक, बीएड प्रवेश परीक्षा