{"_id":"5bc4da77bdec22694a53b971","slug":"151539627639-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस, कोंफ्लुएंस रुद्रपुर और बेनहर कॉलेज पीलीभीत रहा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएस, कोंफ्लुएंस रुद्रपुर और बेनहर कॉलेज पीलीभीत रहा विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में सोमवार से इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन हुए मुकाबलों में डीपीएस, कोंफ्लुएंस रुद्रपुर, बेनहर कॉलेज पीलीभीत ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के अगले चरण के मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन आरएसओ विजय कुमार और प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने किया। इस दौरान जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिन्सन और अंतरराष्ट्रीय रेफरी केके पांडेय को सम्मानित किया गया। इसके बाद मुकाबले शुरू हुए। पहले मुकाबले में डीपीएस ने कांटे के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीबीएल को 1-0 से हरा दिया। डीपीएस की तरफ से अजीज ने युग सहगल के बेहतरीन पास को गोल में तब्दील किया। दूसरे मुकाबले में कोंफ्लुएंस वर्ल्ड स्कूल रुद्रपुर ने सेंट एलाइसिस पीलीभीत स्कूल को 1-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। वहीं पीलीभीत के बेनहर पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कृष्णा पब्लिक स्कूल को 2-0 से हरा दिया। अगले चरण के मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे। इस दौरान सर्वेश यादव, विमल मिश्रा, कौशल पाल, बलवंत अरोरा आदि मौजूद रहे।