फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   146 in registration register, five students found on the spot

Bareilly News: पंजीकरण रजिस्टर में 146, मौके पर मिले पांच विद्यार्थी

Tue, 02 Dec 2025 03:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 03:27 AM IST
विज्ञापन
146 in registration register, five students found on the spot
बरेली कॉलेज के जूलॉजी विभाग में सितंबर माह से ही गिने चुने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज रही
विज्ञापन


बरेली। बरेली कॉलेज के जूलॉजी विभाग में दो बैच के 146 विद्यार्थियों में से पांच ही आए। जब उपस्थिति रजिस्टर देखा तो उसमें सितंबर माह से ही गिने चुने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज रही।
सोमवार को बरेली कॉलेज के जूलॉजी विभाग में दोपहर 12 बजे क्लास लगी तो बी-वन व बी-टू के दो बैच के केवल चार विद्यार्थी कक्षा में पहुंचे। वहीं एक अन्य विद्यार्थी जिसकी कक्षा छूट गई वह भी आकर बैठ गया। छात्रों ने बताया एक समय पर दो कक्षाओं की वजह से नियमित कक्षा नहीं ले पाते हैं, इसलिए रोजाना नहीं आ सकते। विद्यार्थियों ने बताया वे सप्ताह में केवल एक या दो बार ही कक्षा में आते हैं।
विज्ञापन


कक्ष में मौजूद जूलॉजी की शिक्षिका प्रो. बीनम सक्सेना से विद्यार्थियों की खराब उपस्थिति के विषय में पूछा तो उन्होंने बताया जूलॉजी की 12 बजे की कक्षा में दो बैच जिसमें बी-1 में 74 व बी-2 में 72 विद्यार्थी हैं। विद्यार्थियों को कक्षा तक बुलाने के अलग-अलग प्रयास किए जाते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा। विद्यार्थियों की गिनी चुनी उपस्थिति आम बात हो गई है। कभी अधिक हुआ तो दस से 12 विद्यार्थी कक्षा में दिख जाएंगे, लेकिन इससे अधिक नहीं आते। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

किसी ने कहा घर है दूर, किसी ने कहा अब रोज आऊंगी

मैं रोजाना नहीं आ पाती हूं, बहुत दिनों बाद क्लास ली। अब तक पता नहीं था कि कक्षा रोज लगती है और बच्चे भी संपर्क में नहीं थे। -गौरी भाटिया, मढ़ीनाथ

मैं पीलीभीत से अब तक अप-डाउन करना होता है। बस आता हूं तो देर हो जाती तब तक कक्षा भी खत्म हो जाती है, लेकिन अब बरेली में रहकर ही पढूंगा। -अभिषेक पांडेय, पीलीभीत



छात्रवृत्ति फॉर्म पर साइन कराने को लगा रहे चक्कर-

विज्ञान के अलग-अलग विभागों की अधिकांश कक्षाएं खाली रह जाती हैं। इन दिनों छात्रवृत्ति के चक्कर में छात्र-छात्राएं कक्षा में तो नहीं आ रहे, लेकिन अपने-अपने स्कॉलरशिप फॉर्म पर साइन कराने के लिए स्टाफ रूम के बाहर लाइनें लगाकर खड़े हो रहे हैं। वहीं शिक्षक भी छात्रों की उपस्थिति नहीं होने पर साइन करने से मना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed