फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जुल्म के बाद भी शहजादी-ए-रसूल ने नहीं छोड़ा सब्र का दामन

जुल्म के बाद भी शहजादी-ए-रसूल ने नहीं छोड़ा सब्र का दामन

Thu, 07 Feb 2019 06:43 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
जुल्म के बाद भी शहजादी-ए-रसूल ने नहीं छोड़ा सब्र का दामन
बरेली। शहजादी फात्मा जहरा की शहादत पर कारवाने अदम की ओर से गढैया के अजाखाना वसी हैदर में दूसरे रोज मजलिसे सैयदा का आयोजन किया गया। मजलिस के बाद अंजुमन परचमे हुसैन के सदस्यों ने नौहा ख्वानी व सीनाजनी की।
विज्ञापन

इस मौके पर खिताब करते हुए अमरोहा से आए मौलाना कौसर मुजतबा ने रसूल की वफात के बाद उनकी बेटी हजरत फात्मा के ऊपर दुश्मने इस्लाम के जरिए किए गए अत्याचार को बयान किया। उन्होंने कहा कि बिंते रसूल पर जिस तरह जुल्म ढाए गए अगर वो जुल्म दिन पर पड़ते तो वह रात में तब्दील हो जाती। लेकिन यह कमाल रसूल की बेटी का ही था कि इतने जुल्म सहने के बाद भी सब्र और अल्लाह की इबादत का दामन नहीं छोड़ा। लिहाजा हम भी हर हाल में अल्लाह का शुक्र अदा करते हुए सब्रो तहम्मुमल से अपनी जिंदगी बसर करें। अंजुमन के समर अब्बास जैदी ने बताया कि बृहस्पतिवार की मजलिस को गाजियाबाद के मौलाना कमर सुल्तान खिताब करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed