{"_id":"5c23de48bdec2256db062085","slug":"141545854536-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिपोल अभियान- टीम से भिड़े भाजपाई, नहीं हटाने दिया होर्र्डिंग, जो तोड़ा वो छीन लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिपोल अभियान- टीम से भिड़े भाजपाई, नहीं हटाने दिया होर्र्डिंग, जो तोड़ा वो छीन लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अवैध होर्डिंग-यूनिपोल हटाओ अभियान के दौरान डीडीपुरम में कोचिंग संचालक एवं भाजपा कार्यकर्ता निगम टीम से उलझ गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध के चलते निगम टीम को दूसरा होर्डिंग छोड़ना पड़ा और जो टीम ने तोड़ा था, उसे कार्यकर्ता छीन ले गए।
बुधवार को नगर निगम की टीम ने डीडीपुरम चौराहे पर चाणक्य सिविल एकेडमी का होर्डिंग हटाया तो संचालक टीम से भिड़ गए और काफी कहासुनी हुई। मगर टीम ने होर्डिंग तोड़ दिया। इसके बाद टीम ने चौराहे पर लगा भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष ईशान ईशू का होर्डिंग उतारा तो कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। टीम से उलझे कार्यकर्ताओं ने तोड़ा गया होर्डिंग छीन लिया और पास ही लगा दूसरा होर्डिंग नहीं हटाने दिया। इसके बाद टीम आगे बढ़ गई। डीडीपुरम क्षेत्र से चार होर्डिंग, 12 बड़े बोर्ड समेत 50 से अधिक छोटे-बड़े बोर्ड आदि उतारे गए। इस दौरान मोहर सिंह, आनंद, हीरालाल, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
बिना अनुमति होर्डिंग पर तीन लाख जुर्माना
अर्द्धनारीश्वर फर्म का डीडीपुरम में लगा एक होर्डिंग नाला बनाने के लिए हटवाया गया था। इसके बाद फर्म ने एक की जगह तीन होर्डिंग लगा लिए। बुधवार को जब मामला पकड़ा गया तो मौके पर ही फर्म से तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
किप्स सुपर मार्केट ने गलती स्वीकारी
राजेंद्रनगर में किप्स सुपर मार्केट का एक बोर्ड बिना अनुमति लगा था। निगम टीम को देखकर उन्होंने अपना बोर्ड स्वयं उतार लिया और लिखित में दिया कि भविष्य में निगम से अनुमति लेकर बोर्ड लगाएंगे।
यूनिपोल लगा रहे थे, टीम देखकर भागे
ईसाइयों की पुलिया पर डिवाइडर काटकर एक यूनिपोल लगाया जा रहा था। सूचना पर आरआई अनुज मौके पर पहुंचे तो यूनिपोल लगा रहे लोग भाग गए। मौके पर मिला सामान टीम ने जब्त कर लिया।