फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नगर निगम में ट्रांसफर

नगर निगम में ट्रांसफर

Fri, 01 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में ट्रांसफर
एक को जाने की जल्दी, दूसरा आने को तैयार नहीं
विज्ञापन

नगर निगम में दो अधिकारियों के ट्रांसफर का मामला
कुछ अन्य अधिकारी भी चाह रहे बरेली से तबादला
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
सत्ता परिवर्तन के बाद नगर निगम बरेली की नौकरी कुछ अफसरों को रास नहीं आ रही है। ट्रांसफर होने के बाद एक अधिकारी जहां जाने की जल्दी में हैं, वहीं दूसरे यहां आने को तैयार नहीं हैं। वह अपना ट्रांसफर रुकवाने की जुगाड़ में लगे हैं। अधिकारियों का यहां से मोहभंग होना नगर निगम में चर्चा का विषय बना हुआ है।

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश सोनकर का ट्रांसफर मुरादाबाद हुआ है। बृहस्पतिवार को शासन से आदेश जारी होने के बाद सोनकर जल्दी से जल्दी यहां से रिलीव होना चाहते हैं। निगम में चर्चा है कि उन्होंने पैरवी करके अपना ट्रांसफर भी खुद ही कराया है। वहीं दूसरी ओर नगर निगम गाजियाबाद से अधिशासी अभियंता संजय चौहान का ट्रांसफर बरेली किया गया है। 29 मई को ट्रांसफर आदेश जारी होने के बाद भी संजय अब तक गाजियाबाद से रिलीव नहीं हुए हैं। चर्चा है कि वह बरेली नहीं आना चाहते और अपना ट्रांसफर रुकवाने के लिए पैरवी में लगे हैं। अफसरों का बरेली से मोहभंग नगर निगम में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ अन्य अधिकारी भी यहां से ट्रांसफर चाहते हैं। इनके ट्रांसफर के लिए पिछले दिनों मेयर उमेश गौतम खुद ही नगर विकास मंत्री को पत्र लिख चुके हैं लेकिन वहां से अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed