फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heat in weather continues

पारा एक डिग्री नीचे आया, मगर तपिश बरकरार

Fri, 25 May 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 25 May 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
Heat in weather continues
भीषण गर्मी का प्रकोप बरकरार है। अभी गरमी और बढ़ेगी। 27 मई तक भीषण गर्मी और लू चलने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। इसके बाद 28 मई को तापमान में कुछ कमी आएगी। 29 और 30 मई को आंधी और बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसके बाद ही लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री से घटकर 40.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य था। 25 मई को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएच कुशवाहा ने बताया कि 26 से 28 मई तक रोजाना न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान दिन और रात में भीषण गर्मी पड़ेगी। हवा में नमी कम होने से उमस रहेगी। सुबह से दोपहर तक पुरवाई चलेगी, लेकिन दोपहर बाद हवा की गति मंद पड़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ जाएगा। 28 मई के बाद धूल भरी आंधी और बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed