फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सांसद निधि में 3.44 करोड़ के काम स्वीकृत

सांसद निधि में 3.44 करोड़ के काम स्वीकृत

Thu, 03 Aug 2017 01:40 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
सांसद निधि में 3.44 करोड़ के काम स्वीकृत
सांसद निधि में 3.44 करोड़ के काम स्वीकृत - फोटो : amar ujala
बरेली।
विज्ञापन

छले साल की सांसद निधि में 3.44 करोड़ के काम स्वीकृत हो गए हैँ। सांसदों ने दो सौ से ज्यादा कामों के प्रस्ताव भेजे थे लेकिन पुराने कामों की प्रगति न दिखा पाने की वजह से नए साल में सांसद निधि का बजट नहीं आया। इस वजह से केवल 64 काम ही स्वीकृत किए गए। सड़क और शवदाह गृह बारातघर निर्माण को छोड़कर, सोलर लाइट और बिजली के ट्रांसफार्मर लगवाने के अधिकांश काम शुरू नहीं हो पाए हैं।
सांसद निधि विकास योजना में बरेली के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार और आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप की सांसद निधि से नेडा में तीन, आरईडी में 52 पीडब्ल्यूडी में तीन और बिजली में छह कामों के प्रस्ताव स्वीकृत हो गए। दोनों सांसदों ने अपनी निधि से सीसी मार्ग, शवदाह गृह, सोलर लाइट, बिजली ट्रांसफार्मर लगवाने के कामों के दो सौ से ज्यादा प्रस्ताव भेजे थे। इनमें लगभग एक तिहाई प्रस्ताव डीआरडीए से स्वीकृत हो गए। इन कामों के लिए 253.60 करोड़ की धनराशि भी जारी की जा चुकी है। सीसी मार्ग, शवदाह गृह, बारातघर निर्माण के काम शुरू नहीं हुए। सोलर लाइटें लग गई हैं। आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप के लोकसभा क्षेत्र का कुछ हिस्सा बदायूं में पड़ता है। इसलिए इनकी सांसद निधि के कुछ काम बदायूं डीआरडीए से स्वीकृत होते हैं। डीआरडीए से पुराने कामों की प्रगति न भेजे जाने की वजह से सांसद निधि का बजट देरी से मिल रहा है। दो साल पहले के काम भी अधूरे चल रहे हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी और जीएसटी की वजह से काम नहीं हो पा रहे हैं। आरईएस और ब्लाक स्तर पर स्टाफ की भी कमी है। फिर भी अधूरे कामों की समीक्षा कर उनको पूरा कराया जाएगा। वीरेंद्र सिंह यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed