फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चक्कर लगाकर थक गए तो चंदा जुटाकर बनाने लगे सड़क

चक्कर लगाकर थक गए तो चंदा जुटाकर बनाने लगे सड़क

Sat, 09 Feb 2019 01:29 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
चक्कर लगाकर थक गए तो चंदा जुटाकर बनाने लगे सड़क
बरेली। नगर निगम के ढुलमुल रवैए से बेबस जनता अब खुद ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट रही है। चकमहमूद के निवासियों की कर्मठता को देखते हुए अब कंजादासपुर निवासियों ने भी अब जलभराव व जर्जर सड़क से मिल रहे घावों को भरने के लिए मिट्टी डलवाकर सड़क निर्माण शुरू कर दिया है। सभी ने चंदा जुटाकर आपसी साझेदारी से इस कार्य का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

कंजादासपुर के आलोक नगर में खराद वाले मुल्ला जी के मकान वाली गली के पास कच्ची सड़क है। निवासी अनिल कुमार शर्मा व अन्य ने बताया कि जर्जर हो चुकी सड़क से अक्सर लोग चोटिल हो रहे थे। कभी भी गंभीर हादसा हो सकता था। ऐसे में नगर निगम, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आश्वासन तक ही सड़क सीमित रही। बताया कि अभी तक करीब 60 हजार रुपये का चंदा इकट्ठा कर मिट्टी डलवाई गई है। गली में जलभराव न हो इसके लिए इंतजाम किए गए हैं। कहा कि लोगों ने अपने खर्च को कम कर सड़क बनाने के लिए रुपये जुटाए हैं। अभी मिट्टी है बाद में ईंटों का खड़ंजा बनेगा। नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माण विभाग को कंजादासपुर जाकर रोड निर्माण के संबंध में एस्टीमेट बनाने को कहा है।
विज्ञापन


संजय नगर पहुंची नगर निगम की टीम
संजय नगर में नाला और नाली निर्माण में पीली ईंट लगाए जाने की खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को नगर निगम निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। निर्माण से पीली ईंट हटाकर क्वालिटी वाली ईंट लगाकर सड़क की सफाई शुरू करा दी है। साथ ही, पीली ईंटों के बाबत रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपे जाने की बात कही है। बता दें कि गुुरुवार को स्थानीय निवासियों ने ठेकेदार पर पीली ईंट का प्रयोग करने पर आपत्ति जताते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की थी। मौके पर कुछ पीली ईंटें मिलीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed