फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सरकारी बैंकों में हड़ताल आज, प्राइवेट खुले रहेंगे

सरकारी बैंकों में हड़ताल आज, प्राइवेट खुले रहेंगे

Wed, 26 Dec 2018 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सरकारी बैंकों में हड़ताल आज, प्राइवेट खुले रहेंगे
बरेली। दो बैंकों का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय और वेतन समझौता लागू न होने के विरोध में बुधवार को बैंक कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। सरकारी बैंक कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त रूप से एक दिनी देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। हालांकि प्राइवेट बैंकों में कामकाज सामान्य तौर पर होगा। बताया जाता है कि एक दिवसीय हड़ताल होने से एटीएम पर बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के संयोजक दिनेश कुमार सक्सेना ने बताया कि एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल में सभी संगठन शामिल हैं। इसमें ग्रामीण बैंक एसोसिएशन का एक ग्रुप भी सहयोग कर रहा है। उन्होंने बताया बुधवार 26 दिसंबर को प्रस्तावित हड़ताल सफल बनाने की तैयारी पहले से ही हो चुकी है। बुधवार की सुबह 10.30 बजे सिविल लाइंस के अक्षर विहार के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा जोनल ऑफिस पर आंदोलनकारी सभा करेंगे।
विज्ञापन


500 करोड़ का कारोबार होगा प्रभावित
एक दिवसीय हड़ताल से जिले भर में करीब 500 करोड़ रुपए का लेन/देन और कैश आदि प्रक्रिया प्रभावित होगी। बताया जाता है कि एटीएम पर ज्यादा जोर होने से लोग परेशान हो सकते हैं, क्योंकि मंगलवार अवकाश होने से कैश नहीं डाला जा सका। इसलिए कैश की किल्लत एटीएम में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed