फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सहारनपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें अगले हफ्ते रहेंगी निरस्त

सहारनपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें अगले हफ्ते रहेंगी निरस्त

Fri, 19 Oct 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 19 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें अगले हफ्ते रहेंगी निरस्त
अगले सप्ताह ट्रेनों में यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मुगलसराय डिवीजन के डेहरी में रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते सहारनपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं, जबकि कई का मार्ग बदला गया है।
विज्ञापन

रेलवे के उच्चपदस्थ पदाधिकारियों के अनुसार 22 से 30 अक्तूबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस अवधि में मुगलसराय के डेहरी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर काम शुरू होना है, इसके चलते टाटानगर-अमृतसर को 24 और 29 अक्तूबर, अमृतसर-टाटानगर को 24 से 26 अक्तूबर तक रद्द किया गया है। धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस 23 से 29 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 13151 कोलकाता-जम्मू सियालदाह एक्सप्रेस 24 से 30 अक्तूबर तक रद्द रहेगी, जबकि जम्मू-कोलकाता 22 से 28 अक्तूबर तक निरस्त की गई है। इसके अलावा 22317 सियालदाह-जम्मू एक्सप्रेस 29 अक्तूबर को आसनसोल, झाझा, पटना और दीनदयाल उपाध्याय रूट से होकर चलेगी। 22318 जम्मू-सियालदाह भी 24 अक्तूबर को इसी रूट पर चलेगी। रविवार को अंबाला डिवीजन के चार रेल मार्गों पर चार घंटे का ब्लॉक रहेगा। ब्लॉक के कारण जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट अंबाला डिवीजन में रोकी जाएगी। इसके अलावा डिब्रुगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 50 मिनट मुरादाबाद में और 50 मिनट ही अंबाला डिवीजन में विलंब से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed