फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   140 साल बाद गैंडों को मिली अपने पुरखों की धरती

140 साल बाद गैंडों को मिली अपने पुरखों की धरती

Wed, 03 Oct 2018 11:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 03 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
140 साल बाद गैंडों को मिली अपने पुरखों की धरती
दुधवा नेशनल पार्क न केवल प्राकृतिक पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण है बल्कि जंतु और वनस्पति विज्ञान के शोधार्थियों के लिए भी बड़ी प्रयोगशाला भी है। यहां की जैव विविधता अपने आप में अनूठी है। तराई की धरती से लुप्त हुए गैंडों को उनके पुरखों की धरती पर फिर से आबाद करने का अनूठा प्रयोग सबसे पहले दुधवा नेशनल पार्क में किया गया, जो पूरी तरह कामयाब रहा है। वर्ष 1984 में आसाम के काजीरंगा से लाए गए पांच गैंडों से शुरू हुई गैंडा पुनर्वास योजना में इनकी आबादी बढ़कर 35 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के लिटरेचर के अनुसार करीब दो सौ साल पहले तराई में अंतिम गैंडे का शिकार होने के साथ ही यहां से एक सींग वाले गैंडों का अस्तित्व मिट गया था। दुधवा नेशनल पार्क की स्थापना के बाद गैंडों को उनके पुरखों की धरती पर फिर से पुनर्वासित करने की योजना बनी तो यहां गैंडों के लुप्त होने के कारणों और गैंडा पुनर्वासन की संभावनाओं पर उच्चस्तरीय शोध शुरू हुआ। जुलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने 1980 से लगातार तीन साल तक यहां की वनस्पतियों और पारिस्थितिकी का अध्ययन किया। जर्मनी के वन्यजीव विज्ञानी वीके स्वेल ने भी यहां आकर गैंडा पुनर्वासन की संभावनाओं पर शोध किया। वैज्ञानिकों ने पाया कि दुधवा नेशनल पार्क की वानस्पतिक विविधता आसाम के काजीरंगा और मानस नेशनल पार्क के समान है। यहां घास प्रजाति की 10, शाकीय और आरोही प्रजाति की 10 और जलीय प्रजाति की छह ऐसी प्रजातियां बहुतायत से मिलती हैं जिन्हें गैंडा बेहद चाव से खाते हैं। यहां के वेटलैंड और ग्रास लैंड पर भी शोध किया गया और यह गैंडों के अनुकूल पाए गए।
विज्ञापन

लंबे शोध और अध्ययन के बाद वर्ष 1984 में आसाम के काजीरंगा नेशनल पार्क से दो नर और तीन मादा गैंडों को दुधवा लाकर सोनारीपुर रेंज के ककरहा क्षेत्र में गैंडा पुनर्वासन योजना शुरू की गई। इसके बाद 1985 में नेपाल से चार मादा गैंडा लाकर आसाम के साथ गैंडों को रखा गया। अब इनकी संख्या बढ़कर 35 हो गई है। गैंडों की बढ़ती आबादी के लिहाज से 27 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल इनके लिए कम पड़ने लगा है। साथ ही इनब्रीडिंग से आनुवंशिक दोष का खतरा मंडराने लगा तो इसी साल अप्रैल माह में दुधवा के बेलरायां रेंज के भादीताल में एक नर गैंडा नेपालियन और तीन मादा गैंडों सुभद्रा, शमा और श्रीदेवी के साथ गैंडा पुनर्वासन योजना फेज-2 शुरू की गई है। यह भी कामयाबी की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed