फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Three crushed to death by container

सड़क किनारे खड़े कंटेनर ने कुचला, तीन की मौत

Sat, 23 Jun 2018 12:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Sat, 23 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three crushed to death by container
deadbody
रामचंद्र मिशन क्षेत्र में हरदोई रोड पर बृहस्पतिवार रात अंश पेट्रोप पंप के सामने कंटेनर की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। ये सभी बारात में ‘लाइट’ ढोने की मजदूरी करके अपने गांव चौढ़ेरा लाल बाग लौटे थे। गांव के बाहर ही पिकअप वाहन रोकने के बाद सड़क किनारे खड़े होकर रुपये का हिसाब-किताब कर रहे थे तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन

मरने वालों में अशफाक का बेटा शोबिन (19), बांके शाह का बेटा इस्लाम उर्फ इसराइल (25) और अशोक वर्मा का बेटा सतीश वर्मा (19) शामिल हैं। ये तीनों गांव के ही अरविंद (17) पुत्र कामता प्रसाद वर्मा, नाजिम (24) पुत्र सूबेदार, अनुज (15) पुत्र रामऔतार, हरिशरण (20) पुत्र देवी दयाल रजनीश कुमार (30) पुत्र रमेश के अलावा गांव गुवारी के रहने वाले रामकिशन के 16 वर्षीय बेटे शिवकुमार के साथ अशफाक की बैंडबाजा पार्टी के साथ कटिया पट्टी गांव गए थे। द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद वे सभी एक पिकअप वाहन से लाइट का सामान लेकर रात 2:15 बजे लौटे। गांव के बाहर अंश पेट्रोल पंप के सामने हिसाब-किताब करने लगे। इनमें से दो-तीन लोग वाहन पर लदी ठेली उतार रहे थे, इतने में हरदोई की ओर से आए कंटेनर ने पिकअप में टक्कर मार दी और नीचे खड़े लोगों को भी चपेट में ले लिया। टक्कर की आवाज से पेट्रोल पंप पर सोए लोग जाग गए। उन्होंने कंटेनर चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

बवाल होने की आशंका में रामचंद्र मिशन, सेहरामऊ दक्षिणी और रोजा थाने से काफी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए। रात में ही सीओ सिटी सुमित शुक्ला भी पहुंच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने शोबिन, इस्लाम उर्फ इसराइल व सतीश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल शिवकुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed