फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मेसेज नहीं देखते थे, अब कर रहे गुड मार्निंग

मेसेज नहीं देखते थे, अब कर रहे गुड मार्निंग

Thu, 28 Mar 2019 01:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
मेसेज नहीं देखते थे, अब कर रहे गुड मार्निंग
बरेली। व्हाट्सऐप पर आने वाले मेसेज न देखने वाले नेताजी भी अब लोगों को गुड मार्निंग और शुक्रिया अदा कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा तो नेताओं को सोशल साइट्स की दुनिया का मायाजाल भी समझ आने लगा। जनता को अपनी मौजूदगी दिखानी है तो यहां रहना जरूरी है। इसी सोच के साथ सबके अपने वार रूम तैयार हैं। चुनाव जीतने और प्रचार-प्रसार के लिए नेताओं में सोशल साइट्स पर भी जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है। यह अलग बात है कि, नेताजी की सक्रियता दिखाने के लिए किसी की पार्टी ने व्यवस्था संभाली है तो किसी ने अपनी निजी टीम लगाई है।
विज्ञापन


दसवां संस्कार भी फेसबुक पर
चुनाव प्रचार की आपाधापी में आंवला से भाजपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के फेसबुक पेज पर एक दसवां संस्कार के फोटो तक शेयर कर दिए गए हैं। उनका फेसबुक पेज 52 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
विज्ञापन


चुनाव आया तो बन गया पेज
पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार सपा की बरेली लोकसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं। उनका फेसबुक पेज तो 31 जनवरी 2019 को ही बनाया गया है। इसके अब तक 2680 लोगों ने लाइक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हर सभा फेसबुक पर लाइव
बरेली लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन की सभी चुनावी सभाएं फेसबुक पर लाइव प्रसारित की जा रही हैं। उनका फेसबुक पेज वर्ष 2012 से बना हुआ है लेकिन अब तक 13859 लोगों ने ही लाइक किया है।

अपडेट में कोई चूक नहीं
आंवला से बसपा प्रत्याशी रुचि वीरा का फेसबुक पेज वर्ष 2014 में बना, जिसे अब तक 25 हजार लोगों ने लाइक किया है। बिजनौर से लेकर आंवला तक के सफर में उनकी हर मौके की गतिविधि इस पेज पर मौजूद है।

लोकप्रियता दिखाने का माध्यम भी
सोशल साइट्स चुनाव प्रचार के साथ ही लोकप्रियता दिखाने का माध्यम भी बन गई हैं। सोशल साइट पर की गई पोस्ट के शेयर और लाइक के आधार पर नेता की बात और बयान की लोकप्रियता का आकलन किया जाता है। ऐसे में नेताओं ने अपने सोशल साइट अकाउंट संचालित करने के लिए टीमें लगा रखी हैं।


व्हाट्सएप ग्रुपों में भी जुड़े नेताजी
आमतौर पर लोगों के मेसेज का जवाब देने में ज्यादा रुचि न दिखाने वाले नेताजी अब व्हाट्सएप ग्रुपों में जुड़ रहे हैं। लोगों को गुड मार्निंग और शुभकामनाए संदेश भेज रही हैं। चुनाव का असर ही है कि सामान्य सी बात पर भी अब लोगों को नेताजी शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed