फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कितनी मिट्टी खोदी और कहां खपाई सेतु निगम से हिसाब लेगा प्रशासन

कितनी मिट्टी खोदी और कहां खपाई सेतु निगम से हिसाब लेगा प्रशासन

Mon, 25 Mar 2019 01:43 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
कितनी मिट्टी खोदी और कहां खपाई सेतु निगम से हिसाब लेगा प्रशासन
बरेली। जिला प्रशासन सेतु निगम के अधिकारियों से पुलों के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही लाखों की मिट्टी का हिसाब लेगा। दरअसल शहर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के लिए जमीन की खुदाई से निकलने वाली मिट्टी को गुपचुप तरीके से ठिकाने लगाए जाने का खेल उजागर होने के बाद प्रशासन सजग हुआ है। गंभीर बात यह है कि न तो खनन विभाग के पास और न राजस्व विभाग के अधिकारियों के पास ऐसा कोई रिकार्ड है, जिसमें यह पता चल सके कि पुलों को बनाने के दौरान कितनी मिट्टी का खुदान हुआ है। इस मामले में एडीएम वित्त ने खनन अधिकारी को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज या फ्लाईओवर के निर्माण के लिए पिलर का फाउंडेशन बनाने को 20 से 25 मीटर गहराई तक पाइलिंग मशीन से खुदाई कराई जाती है। इस प्रक्रिया में प्रत्येक पिलर के लिए की जाने वाली खुदाई से भारी मात्रा में पहले मिट्टी और फिर रेत निकलता है। नियम यह है कि इस मिट्टी और रेत का प्रशासन के माध्यम से निस्तारण कराया जाना चाहिए ताकि उससे अर्जित होने वाला राजस्व सरकार के खाते में जमा हो सके लेकिन सेतु निगम के अधिकारी इसे खुद ही ठिकाने लगाकर अपनी जेबें गरम कर रहे हैं। मिट्टी और रेत को या तो गुपचुप ढंग से बेच दिया गया या फिर पुल का स्लोप बनाने में खपा दिया गया। पुल के निर्माण में लगाई गई मिट्टी का खर्च भी एस्टीमेट में समायोजित किया जा रहा था।
विज्ञापन

कायदा यह है कि पुल का स्लोप या सर्विस लेन बनाने के लिए भी ठेकेदार को मिट्टी की खरीद करनी चाहिए जबकि इंजीनियर और ठेकेदार दोनों मिलकर मिट्टी का खेल कर रहे हैं। अमर उजाला में सेतु निगम के अधिकारियों का यह गोलमाल उजागर किए जाने के बाद प्रशासन सजग हो गया है। पूरे गोरखधंधे पर जांच बैठा दी गई है। प्रशासन की ओर से जिला खनन अधिकारी को जांच अधिकारी नामित कर दिया गया है। बता दें कि शहर में लालफाटक और आईवीआरआई ओवरब्रिज का करीब तीन सालों से निर्माण चल रहा है जबकि हाल ही में सेटेलाइट और चौपुला पर फ्लाईओवर का निर्माण भी सेतु निगम के अधिकारियों ने शुरू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतु निगम के अफसरों ने चुप्पी साधी
शहर में बन रहे कई ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों पर गोलमाल के कई आरोप लगे हैं। इससे पहले लालफाटक ओवरब्रिज की सर्विस लेन बनाने के लिए आया पैसा दबा लेने का आरोप लगा था। यहां सर्विस लेन न बनाए जाने की वजह से जब एक के बाद एक कई हादसों में नौ लोगों की जान चली गई तो सर्विस लेन न बनाए जाने पर सवाल उठा। तब इसका खुलासा हुआ कि सर्विस लेन बनाने के लिए मिली दो करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि तो सेतु निगम के अफसर दबाए पड़े हैं। अब यह नए मामले का खुलासा होने के बाद सेतु निगम के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।


सेतु निगम ने पुलों के निर्माण में मिट्टी का कितना खनन किया है और उसका निस्तारण किस ढंग से किया गया है, इसकी जांच खनन अधिकारी को सौंप दी गई है। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। - मनोज कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed