{"_id":"5b0468504f1c1bf36b8b5372","slug":"121527015504-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कालेज से चौकी चौराहा तक चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कालेज से चौकी चौराहा तक चला अभियान
Updated Wed, 23 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बरेली कॉलेज से चौकी चौराहा तक हटाया अतिक्रमण
बरेली। नगर निगम ने मंगलवार को बरेली कॉलेज से चौकी चौराहा तक अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान अवैध बोर्ड, होर्डिंग्स और खोखे आदि हटाए गए। अभियान दोपहर एक बजे शुरू हुआ। 28 अप्रैल को उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने डीएम के सामने संजय कम्युनिटी हाल रोड पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया था। उद्यमियों का कहना था कि लोगों ने घरों के आगे फैंसिंग और बोर्ड लगा रखे हैं जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। वहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। मंगलवार को जयपाल पटेल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान किशन टेंट हाउस, अनीस ट्रेडर्स, अर्जुन सिंह का बोर्ड, बिशन सिंह का काउंटर, डॉ. जेके अग्रवाल और डॉ. कुलदीप गंगवार के बोर्ड और नटराज स्टूडियो का अवैध स्टैंड हटाया गया।