{"_id":"69f2fba2c5bbd5f9c909488b","slug":"12-year-old-girl-brutally-assaulted-postmortem-report-revealed-a-shocking-incident-in-bareilly-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बरेली में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी, फंदे से लटका मिला शव, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरेली में 12 साल की बच्ची से दरिंदगी, फंदे से लटका मिला शव, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा
Thu, 30 Apr 2026 12:20 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:20 PM IST
सार
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। रिपोर्ट में बालिका से दुष्कर्म और मारपीट के गंभीर निशान सामने आए हैं, हालांकि मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। जांच में यह भी पता चला है कि घटना से एक दिन पहले बालिका को उसकी मां ने डंडे से पीटा था।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच कर रही है। शुरुआती पूछताछ में मां ने दुष्कर्म जैसी किसी बात से इन्कार किया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच की दिशा बदल गई। पुलिस ने मां से दोबारा पूछताछ की है।
विज्ञापन
Trending Videos
28 अप्रैल की हुई घटना
28 अप्रैल की शाम बालिका का पिता मजदूरी के लिए बाहर था। उसकी मां गल्ला लेने कोटे की दुकान पर गई थी। घर पर दोनों बेटियां थीं, जब छोटी बेटी कमरे में गई तो उसने अपनी बड़ी बहन को फंदे से लटका देखा। उसने फोन पर वीडियो कॉल कर पिता को सूचना दी, और घर लौटी मां ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल
जांच के लिए दो टीमें गठित
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बालिका के शरीर पर गंभीर चोट के निशान और दुष्कर्म के संकेत मिले, जिससे पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जांच में सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले बालिका को उसकी मां ने डंडे से पीटा था। घटना के वक्त उसकी छोटी बहन भी मौजूद थी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया है और जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है।