फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   12 students took the lead on the first day of the chess tournament.

Bareilly News: शतरंज प्रतियोगिता के पहले दिन 12 विद्यार्थियों ने बनाई बढ़त

Thu, 29 Oct 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 29 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
12 students took the lead on the first day of the chess tournament.
बरेली। इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन (आईएसए) के क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सप्ताह-2026 के तहत नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय अंतर विद्यालयीय शतरंज चैलेंज प्रतियोगिता चेकमेट का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन शहर के सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध 32 विद्यालयों के 172 विद्यार्थियों ने अंडर-11, 14 और 19 वर्ग में प्रतिभाग किया। तीन राउंड के मुकाबलों के बाद अंडर-11 में जीडी गोयनका के सात्विक, बिशप के जयंत, चिक्कर के सार्थक व शिवा आगे चल रहे हैं। अंडर-14 वर्ग में डीवीएस के मोहम्मद अशर, जीआरएम नैनीताल ब्रांच के शाश्वत और जीआरएम डोहरा ब्रांच के ऋषित बढ़त बनाए हुए हैं। अंडर-19 वर्ग में जीके सिटी मॉन्टेसरी के कृष्णा देवल, व्यास वर्ल्ड के अश्मित व दिव्याजोत, अल्मा मातेर की प्रेक्षा और सेक्रेड हार्ट्स के ऋषभ शीर्ष स्थान पर हैं।
विज्ञापन

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि एसएसपी अनुराग आर्य ने की। उन्होंने हार-जीत का महत्व बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने अतिथियों का अभिनंदन किया। शुक्रवार को चौथे व पांचवें राउंड के मैच खेले जाएंगे। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एवं आईएसए के चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. राजेश जौली, आईएसए के सेक्रेटरी अंकित बग्गा, ट्रेजरर सौभाग्य चौधरी, पूर्व अध्यक्ष पारुष अरोरा, शील सक्सेना, सौरभ अग्रवाल और डॉ. विनीता सक्सेना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed