{"_id":"5c7ece36bdec2214757c3b11","slug":"11551814198-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान साफ, उमस भरी गर्मी के लिए तैयार रहें आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान साफ, उमस भरी गर्मी के लिए तैयार रहें आप
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदान में बारिश का दौर खत्म हो चुका है। पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से ठंडी हवाएं चलने का दौर जारी है। मगर, अब कम से कम पांच दिन तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। दिन में उमस भरी गर्मी पड़ेगी। रात में भी न्यूनतम तापमान बढ़ेगा तो सर्दी का प्रकोप कम होगा। हालांकि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से सुबह और शाम को हल्की सर्दी रहेगी। कभी-कभी ठंडी हवाएं चलने से धूप का असर कम दिखेगा।
मंगलवार को सुबह से ही सूर्य देव नियत समय पर निकले। दोपहर से शाम तक आसमान में चटक धूप खिली। हालांकि बर्फीली हवाओं के असर से धूप की तीव्रता कम थी। अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य था। मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। पहाड़ों पर जमी बर्फ पिघलने से मैदानी इलाकों में कुछ दिन ठंडी हवाएं चलेंगी। मगर, इस हफ्ते अब न तो आसमान में बादल दिखेंगे, न ही बारिश होगी। 11 मार्च तक मौसम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। इस अवधि में उमस और गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।