फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लोकसभा टिकट के लिए 4 से 8 करोड़ की खुली बोली

लोकसभा टिकट के लिए 4 से 8 करोड़ की खुली बोली

Fri, 22 Feb 2019 12:44 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा टिकट के लिए 4 से 8 करोड़ की खुली बोली
बरेली। गठबंधन के बाद एक राजनीतिक दल में लोकसभा टिकट के लिए खुली बोली लगने लगी है। कुछ दावेदार तो टिकट के लिए चार से आठ करोड़ तक देने को तैयार हैं, लेकिन बदले राजनीतिक समीकरणों में एक पूर्व विधायक ने पड़ोस की लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने से हाथ पीछे खींच लिए। यह बार्डर पर सरकार के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंडल की पांच लोकसभा सीटों में दो से सीटें इस दल के हिस्से में आई हैं। इन पर कई दावेदार टिकट की लाइन में थे, मगर जब इनको रेट पता चले तो कुछ ने हाथ पीछे खींच लिए। फरीदपुर के एक पूर्व विधायक पड़ोस की लोकसभा सीट से पत्नी के लिए बहुत दिन से टिकट की कोशिश में लगे थे। पांच करोड़ सुनकर तुरंत बैक हो लिए। एक जगह चर्चा करते हुए बोले- मोहम्मदी के दावेदार ने ज्यादा की बोली लगा दी। अपने पास इतना रुपया नहीं। पहले टिकट खरीदो। फिर चुनाव में खर्च करो। बार्डर पर बवाल चल रहा है। कहीं छिड़ गई तो फिर मोदी लहर आ सकती है। गठबंधन के साथी भी उनका दर्द सुनकर दंग रह गए। आंवला सीट पर उसी दल के एक दिग्गज दावेदार ठोके हुए हैं। उनका मामला भी 3 से 5 खोखों में फंसा है। वैसे यहां से दो सवर्ण दावेदार तो आठ करोड़ भी देने को तैयार हैं। मगर, दल की शर्त है कि पिछड़े वर्ग के ही दावेदार को टिकट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed