{"_id":"5c23dd57bdec22569d466560","slug":"11545854295-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन दुकान आवंटन की प्रक्रिया पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन दुकान आवंटन की प्रक्रिया पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले में आठ राशन दुकानों की आवंटन प्रक्रिया को लेकर हंगामा हो गया। डीएम ने दो स्थानों पर 31 दिसंबर को लॉटरी से आवंटन करने की तिथि तय कर दी है।
बुधवार शाम चार बजे तहसील परिसर में एडीएम सिटी ओपी वर्मा, डीएसओ सीमा त्रिपाठी और संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों की मौजूदगी में छह शहरी और शेरगढ़ तथा ठिरिया में रिक्त एक-एक राशन दुकान का आवंटन लॉटरी से किया गया। जब उत्तरी क्षेत्र स्थित परसापुर और छीपीटोला की दुकानों की लॉटरी शुरू हो तो हंगामा हो गया। छीपीटोला में 134 और परतापुर में 27 आवेदन आए थे। एक आवेदक का नाम दूसरी फाइल में चले जाने पर विरोध हो गया। आवेदकों ने आरोप लगाए कि यह जानबूझकर किया जा रहा है। एसडीएम सिटी और डीएसओ ने शोर करने वालों को शांत किया। कहा, इन दोनों स्थानों पर फिर से लॉटरी होगी। इसकी रिपोर्ट डीएम तक पहुंची तब उन्होंने पुन: लॉटरी करने की तिथि 31 दिसंबर तय कर दी है।