{"_id":"5bcb6e5bbdec2269a12fbd49","slug":"11540058715-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नेड की वेबसाइट पर लॉगिन कर निकाल सकते हैं अपनी डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नेड की वेबसाइट पर लॉगिन कर निकाल सकते हैं अपनी डिग्री
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के लाखों विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। वह नेड की वेबसाइट पर अपना आधार नंबर डालकर लॉगिन आईडी बना सकते हैं और अपनी डिग्री ऑनलाइन निकाल सकते हैं। विश्वविद्यालय ने विद्यार्र्थियों की लॉगिन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी अभी 2017 की ही डिग्री निकाल पाएंगे। विश्वविद्यालय बहुत जल्द मार्कशीट और एनएसएस के सर्टिफिकेट भी इससे जोड़ने जा रहा है। छात्रों को सारे दस्तावेज ऑनलाइन मिलेंगे।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर सभी विश्वविद्यालयों की मार्कशीट और डिग्रियां ऑनलाइन डिपॉजिटरी सिस्टम से जोड़ी जा रही हैं। विश्वविद्यालय ने नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (नेड) से करार किया है। विश्वविद्यालय ने अभी 2017 की 1.65 लाख डिग्रियां ऑनलाइन की हैं। अब मार्कशीट को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा एनएसएस के सर्टिफिकेट भी इससे जोड़े जाएंगे। विश्वविद्यालय ने छात्रों को लॉगिन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र अपने आधार नंबर से अपनी आईडी बनाकर अपने दस्तावेज जब चाहें जहां चाहें निकाल सकेंगे। इससे सत्यापन कराने का भी झंझट खत्म हो जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि एक साल के भीतर सारे दस्तावेज ऑनलाइन हो जाएंगे। पिछले वर्षों के दस्तावेज भी इससे जोड़ दिए जाएंगे।
वेबसाइट पर ऐसे करें पंजीकरण https://cvl.nad.co.in
वेबसाइट पर 2017 की डिग्री अपलोड कर दी हैं। छात्र अपना लॉगिन बनाकर डाक्यूमेंट निकाल सकते हैं। जल्द मार्कशीट और अन्य दस्तावेज भी वेबसाइट पर अपलोड करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
- एके अरविंद, कुलसचिव