{"_id":"5bca2008bdec22699f125e32","slug":"11539973128-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शहर में दो स्थानों से पथ संचलन निकाला। दशहरा पर शस्त्र पूजन और ध्वजारोहण के बाद पहला पथ संचलन बरेली कालेज से होकर नगर निगम में पहुंचा ओर दूसरा पथ संचलन मॉडल टाउन के इंदिरा पार्क से प्रारंभ होकर संजय नगर, प्रेमनगर होते हुए सिटी हार्ट बारातघर में समापन किया गया।
मॉडल टाउन स्थित इंदिरा पार्क में विजय दशमी पर्व और स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक पदाधिकारी जमा हुए। सबसे पहले ध्वजारोहण किया। फिर प्रार्थना नमस्ते सदा वत्स्ले...गान के बाद शस्त्र पूजन किया गया। इस मौके पर आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंद जी ने कहा कि जब आरएसएस की स्थापना हुई थी, तब इसमें केवल छोटे बच्चे स्वयं सेवक थे। अब आरएसएस बट वृक्ष बनकर विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। उन्होंने कहा कि अज्ञानी लोग यह आरोप लगाते हैं कि आरएसएस का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं था, उनको इतना ज्ञान नहीं है कि आरएसएस के संस्थापन डा. हेडगेवार 11 महीने तक स्वतंत्रता आंदोलन में जेल में रहे थे। अंग्रेज सबसे ज्यादा दुश्मन आरएसएस को ही मानते थे। इसके बाद गणवेश में स्वयं सेवकों ने पथ संचालन पार्क से प्रारंभ किया। मॉडल टाउन की गलियों से होते हुए प्रेमनगर थाना, दिव्य प्रकाश गली, संजय नगर चौराहा होते हुए सिटी हार्ट बारातघर में जाकर समापन किया गया। यहां स्वयं सेवकों ने गीत पापियों के नाश को रामजी की सेना चली...गाया गया। फिर पथ संचलन समापन की घोषणा की गई। दूसरे पंथ संचलन का समापन नगर निगम में किया गया। पथ संचलन में विहिप नेता पवन अरोड़ा, डा. सत्यपाल गंगवार, विक्रांत भारत, अरविंद बंसल आदि शामिल थे। अध्यक्षता डा. महेंद्र वासु ने की।