{"_id":"5bae690c867a557f6149d918","slug":"11538156812-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री बोले, इतनी बीमारी फैल रही तो गायब डाक्टरों को सस्पेंड क्यों नहीं करते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री बोले, इतनी बीमारी फैल रही तो गायब डाक्टरों को सस्पेंड क्यों नहीं करते
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक बोले, इतनी बीमारियां फैल रही हैं। बुखार और मलेरिया के मरीजों की भरमार है। 300 लोगों की मौत हो चुकी है फिर भी बगैर बताए 18 डॉक्टर गायब हैं। इतनी गंभीर लापरवाही पर इन्हें अब तक सस्पेंड क्यों नहीं किया गया। इस पर सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने कहा, डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा जा चुका है। शासन स्तर से ही इनके खिलाफ कार्रवाई होनी है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए जो भी प्रक्रिया हो, उसे जल्द पूरा किया जाए। इसके अलावा सीएचसी और पीएचसी पर पर्याप्त दवाइयां न होने पर भी उन्होेंने नाराजगी जाहिर की।
विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने सड़कों की हालत दुरुस्त न होने पर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की क्लास लगाई। विधायक डीसी वर्मा ने रहपुरा-मीरा रोड और फतेहगंज-शाही रोड और बहोरन लाल मौर्य ने पीपलसाना चौधरी रोड खराब होने का मामला उठाया। प्रभारी मंत्री ने एक्सईएन हरबंश कुमार और वीएम शर्मा को बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल दुरुस्त करने के आदेश दिए। प्रभारी मंत्री ने सीएमओ से यह भी जांच करने को कहा कि जितनी एंबुलेंस चल रही है, उतनी संख्या में अस्पताल में मरीज लाए भी जा रहे हैं या नहीं। जननी सुरक्षा स्कीम के चेक देने में कोई लापरवाही न बरती जाए। सीएमओ ने बताया कि डेंगू के दर्जन भर केस समाने आए हैं। इस मौके पर एसएसपी मुनिराज जी. सहित सांसद और विधायकों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री के सामने उठा बिजली विभाग के भ्रष्टाचार का मामला
बैठक में नवाबगंज विधायक केसर सिंह के प्रतिनिधि ने बिजली विभाग में भ्रष्टाचार का मामला उठाया। कहा, बिजली कनेक्शन प्राइवेट कर्मियों से कराए जा रहे हैं। प्रत्येक कनेक्शन पर 500 से लेकर 1000 रुपये तक की अवैध वसूली हो रही है। प्रभारी मंत्री ने सीडीओ सत्येंद्र कुमार को इस मामले की जांच कराने के आदेश दिए। इस मामले में संबंधित जेई से स्पष्टीकरण लेने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने शौचालय निर्माण की जांच को कहा
प्रभारी मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पाया कि जिले में 1.80 लाख शौचालय बनाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 125672 शौचालय बनाए जाने का काम पूरा हो चुका है। डीएम ने बताया कि लक्ष्य दो अक्तूबर की बजाय 19 अक्तूूबर तक पूरा होगा। प्रभारी मंत्री ने निर्मित शौचालयों की जांच कराने के आदेश दिए।