{"_id":"5b26adb14f1c1bfd6e8b84cc","slug":"11529261489-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे में बांध युवक को पीटा गर्म पानी डाला, सिर मुंड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे में बांध युवक को पीटा गर्म पानी डाला, सिर मुंड़वाया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Mon, 18 Jun 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
beat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल गेट के सामने एक युवक को खंभे से बांधकर न सिर्फ उसकी जमकर पिटाई की गई बल्कि उसका सिर के आधे बाल मुड़वा दिए। यही नहीं उस पर गरम पानी भी डाला गया। मानवाधिकारों का उल्लंघन करते हुए सरेआम जुल्म ढहाने वाले युवक पर होटल से रुपये चोरी करने का आरोप लगा रहे थे। सूचना पर पहुंची चीता पुलिस ने उसे बंधनमुक्त कराया। इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने को कहा है।
जिला अस्पताल गेट के सामने सड़क के दूसरी ओर चाय, खाना के कई छोटे होटल हैं। रविवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे एक होटल का स्वामी एक युवक के पीछे चोर-चोर की आवाज लगाते हुए भागा तो उसे लोगों ने दौड़कर पकड़ लिया। होटल स्वामी ने उसकी पिटाई करते हुए बताना शुरू किया कि यह शख्स होटल के अंदर से रुपये चोरी करके भाग रहा है। इस पर लोगों का भी गुस्सा भड़क गया, उन लोगों ने भी उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी।
होटल स्वामी ने पब्लिक की मदद से युवक के रस्सी से पहले हाथ और पैर बांधे। बाद में कमर में रस्सी लपेटकर उसे बिजली के खंभे से बांध दिया, फिर उसे डंडों से पीटा गया। सरेआम हो रही पिटाई का लोग वीडियो भी बनाने लगे। पिटाई करने वालों ने उसके सिर के आधे बाल भी मुड़वा दिए। वह लोगों से छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन लोग उसे पीटते रहे थे। इसी बीच किसी ने चाय के लिए रखा गरम पानी भी उस पर उड़ेल दिया। अजीजगंज चौकी प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मामला मेरे संज्ञान में अब आया है, मामले की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी