फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कश्मीरी छात्रों की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा में उबाल

कश्मीरी छात्रों की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा में उबाल

Fri, 22 Feb 2019 12:43 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
कश्मीरी छात्रों की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा में उबाल
कश्मीरी छात्रों की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा में उबाल - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। आईवीआरआई में शोधरत कश्मीरी छात्रों द्वारा पुलवामा हमले के शहीदों पर व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपा में उबाल आ गया। भाजपा, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल के साथ आईवीआरआई जाकर शहीदों के बारे में टिप्पणी करने वाले शोधरत कश्मीरी छात्रों पर एफआईआर दर्ज कराने के अलावा तुरंत निष्कासित करने का वहां के प्रशासन पर दबाव बनाया। थाना इज्जतनगर में अमित शर्मा ने तीनों छात्रों पर देशद्रोह के गंभीर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

आईवीआरआई में शोधरत कश्मीर छात्र डा. उफक, डा. समिया इरशाद, डा. हुमैरा फैसल खान ने 16 फरवरी को व्हाट्सएप पर पुलवामा के शहीदों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इन छात्रों ने सशस्त्रबलों द्वारा कश्मीर में एक लाख नागरिकों की हत्या करने, कश्मीरी युवतियों से बलात्कार जैसे आरोप लगाए थे। इसके विरोध में बिथरी विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल ने आईवीआरआई के ज्वाइंट डायरेक्टर से त्रिवेणीदत्त से मुलाकात की और तीनों छात्रों को संस्थान से तुरंत निष्कासित करने और एफआईआर दर्ज कराने को कहा। विधायक ने आईवीआरआई में भाजपा, विहिप और बजरंग दल नेताओं के साथ मीटिंग कर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया। बैठक में पवन अरोड़ा, संजीव अग्रवाल, पवन शर्मा, पुष्पेंदु शर्मा, आदेश प्रताप सिंह, डा. संजीव शर्मा, अंकित शुक्ला आदि शामिल हुए। सबने आईवीआरआई प्रशासन से तुरंत मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed