फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘रात बाकी.. बात बाकी.. होना है जो हो जाने दो’

‘रात बाकी.. बात बाकी.. होना है जो हो जाने दो’

Sat, 20 Oct 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 20 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
‘रात बाकी.. बात बाकी.. होना है जो हो जाने दो’
रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ की ओर से तीन दिवसीय विराट दशहरा मेले का शनिवार को रंगारंग आगाज हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम वीके सिंह की पत्नी नीता सिंह ने किया। इसके बाद शुरू हुआ धमाल का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। एक के बाद एक कई प्रतियोगिताएं हुईं, फिर दिल्ली से आईं गायिका अंकिता ने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि दर्शक देर रात तक थिरकते रहे।
विज्ञापन

शुभारंभ से पहले मेले के मुख्य गेट के पास स्थापित मां दुर्गा माता मंदिर में पूजा अर्चना हुई। विशिष्ट अतिथि सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने मेले में सजे स्टालों का भ्रमण किया। क्लब के चार्टर अध्यक्ष डॉ. आईएस तोमर, अध्यक्ष नीरज अग्रवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। आतिशबाजी से आसमान रंग बिरंगी रोशनी से झिलमिलाता रहा। मेले के पहले दिन फैंसी ड्रेस के जूनियर ग्रुप में मेधांश प्रथम, असप्रीत कौर द्वितीय, विहान गुप्ता तृतीय, सीनियर ग्रुप में रिद्धिमा प्रथम, सार्थक द्वितीय, सानवी तृतीय स्थान पर रहीं। बेस्ट कपल प्रतियोगिता भी हुई। डांस ट्रूप की प्रस्तुतियों ने थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की श्रृंखला में बच्चों ने सामाजिक पहलुओं से लोगों को रूबरू कराते हुए सामाजिक चेतना का संदेश दिया। फिर बच्चों की डांस प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। आखिर में अंकिता ने ‘मैं तेनू समझावां नी’, ‘रात बाकी बात बाकी होना है जो हो जाने दो’ ‘गलियां तेरी गलियां’ आदि गीत सुनाकर समा बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान दिनेश गोयल, राजीब बूबना, संदीप मेहरा, पंकज अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed