फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   81 केंद्रों पर होगी प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं

81 केंद्रों पर होगी प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं

Wed, 01 May 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
81 केंद्रों पर होगी प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल कोर्स के परीक्षा केंद्रों की सूची मंगलवार को जारी कर दी। दस मई से शुरू होने वाली परीक्षा 81 केंद्रों पर होंगी। जहां 60 हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें बीबीए, बीसीए, एलएलबी, एलएलएम, बी.लिब, एम.लिब आदि सेमेस्टर के साथ बीकॉम फाइनेंस, बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स की भी परीक्षाएं होनी हैं। बरेली कॉलेज समेत कुछ कॉलेजों को स्वकेंद्र बनाया गया है। छात्र एक दो दिन में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बरेली में नौ केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि केंद्रों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


बरेली कॉलेज स्वकेंद्र लेकिन विवाद फिर भी बरकरार
पिछले दो साल से बरेली कॉलेज की परीक्षाएं दूसरे कॉलेजों में कराई जा रही हैं। हर बार कॉलेज के छात्रों ने हंगामा किया। इस बार विश्वविद्यालय ने बरेली कॉलेज को स्वकेंद्र बनाया, लेकिन विवाद फिर हो गया है। दरअसल, बरेली कॉलेज में आरबीएमआई, ज्योति कॉलेज, एलबीएस समेत 13 अन्य कॉलेजों का भी सेंटर बना दिया। कॉलेज प्रशासन इसको लेकर तैयार नहीं। प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि अभी सूची नहीं मिली है। अगर ज्यादा कॉलेजों के सेंटर होंगे तो उसको लेकर परीक्षा नियंत्रक से बात की जाएगी। इन दिनों अवकाश चल रहे हैं। परीक्षा कराने में दिक्कत होगी। वहीं परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि कॉलेज ने आपत्ति जताई है। कॉलेज प्रशासन से बात की जाएगी।
विज्ञापन


बीएड की परीक्षाएं दस मई से होंगी
विश्वविद्यालय ने बीएड का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं दस मई से शुरू होकर तीन जून तक चलेंगी। वहीं विश्वविद्यालय ने एलएलएम और बीए एलएलबी का कार्यक्रम एक साथ बना दिया था जिससे एलएलएम के कई छात्रों की बीए एलएलबी दसवें सेमेस्टर की इंप्रूवमेंट परीक्षा छूटने का खतरा मंडराने लगा था। विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन कर दिया है। एलएलएम की परीक्षाएं अब 11 मई से होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कॉलेज एक मई तक सत्यापित कर सकेंगे फॉर्म
विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल कोर्स के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी थी। 2500 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र मंगलवार तक फॉर्म भर सकते थे। अब कॉलेज एक मई तक फॉर्म सत्यापित कर सकेंगे।

31 मई तक कराने होंगे प्रैक्टिकल
प्रोफेशनल कोर्स और बीएड व एलएलबी के प्रैक्टिकल अब 31 मई तक होंगे। विश्वविद्यालय ने इसकी तिथि मंगलवार को बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed