फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   होली हुड़दंग में नहीं खुलीं दुकानें, आज बाजार बंद

होली हुड़दंग में नहीं खुलीं दुकानें, आज बाजार बंद

Thu, 21 Mar 2019 12:58 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
होली हुड़दंग में नहीं खुलीं दुकानें, आज बाजार बंद
बरेली। इस बार राम बारात शोभायात्रा समय से शुरू नहीं हो पाई, जिससे सभी प्रमुख बाजार शाम को नहीं खुल पाए। गुरुवार को सभी बाजार बंद रहेंगे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दस बजे बमनपुरी से राम बारात की शुरूआत होनी थी, लेकिन नगर निगम और अग्निशमन दल वाहन देरी से पानी लेकर पहुंचे। इससे बारात शोभायात्रा करीब दो घंटे बाद शुरू हो पाई। पिछले कई वर्षों से राम बारात दोपहर दो बजे तक आमतौर पर संपन्न हो जाती थी। साथ ही बारात रूट वाले सभी बाजार दोपहर बाद खुलने लगते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। शोभायात्रा दोपहर 12 बजे शुरू हो पाई फिर बीच रास्ते में ही पत्थरबाजी होने से यात्रा संचालन काफी देर तक प्रभावित रहा। इससे शोभायात्रा शाम को संपन्न हो पाई। पत्थरबाजी की खबर आग की तरह फैली तो व्यापारियों ने शाम को अपने प्रतिष्ठान खोलने का मन नहीं बनाया। इससे बिहारीपुर, कुतुबखाना, कॉलेज मार्ग, सिकलापुर, श्यामगंज, सराफा आदि बाजार प्रभावित रहे।


आज बंद रहेंगे बाजार
होली होने से पिछले सप्ताह सभी बाजार अवकाश बंदी में भी खुले थे। श्रम विभाग ने इसके बदले में गुरुवार को सभी बाजार बंद रखने के निर्देश दिए हैं। व्यापारियों ने बताया कि शुक्रवार में भी आधा अधूरा काम होगा। रविवार को श्यामगंज बाजार बंदी है, इसलिए माना जा रहा है कि सोमवार से ही बाजार सामान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed