फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Traffic jammed on Bareilly to Sitapur Highway before hulasanagar railway crossing close

हुलासनगर रेलवे क्रासिंग बंद होने से पहले ही लगा घंटो जाम, यात्रियों को हुई परेशानी

Fri, 26 Oct 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 26 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Traffic jammed on Bareilly to Sitapur Highway before hulasanagar railway crossing close
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक तीन दिन बंद रहेगा। इस दौरान जाम की स्थिति रहने की संभावना है, इससे निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां भी है, लेकिन क्रासिंग बंद होने से शुक्रवार को बरेली-सीतापुर हाइवे पर 12 घंटे का जाम लगा रहा। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


बरेली-सीतापुर हाईवे पर बृहस्पतिवार आधी रात के बाद फिर जाम लग गया। शुक्रवार सुबह आठ बजे यातायात सुचारु हो पाया, लेकिन नौ बजे से फिर जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद दोपहर एक बजे कुछ स्थिति सामान्य हो पाई, लेकिन शाम को फिर जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन


स्थिति ज्यादा खराब हुई तो परेशान चालकों ने वाहनों को जैतीपुर रोड की ओर से निकालने की कोशिश की, रोड कई स्थानों पर कटी होने के कारण उन्हें वाहन मोड़कर फिर हाईवे पर लाना पड़ा। सब इंस्पेक्टर मुरारी लाल ने बताया कि ट्रेनों को गुजारने के लिए हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग बार-बार घंटों के लिए बंद हो जाती है, जिससे जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आधी रात के बाद एक दर्जन से ज्यादा लंबी दूरी की ट्र्रेनें गुजरती हैं। इनमें नौचंदी एक्सप्रेस, चंडीगढ़, सत्याग्रह, हिमगिरि, काशी विश्वनाथ, पद्मावत, फरक्का, सुशासन, सद्भावना एक्सप्रेस शामिल हैं। इन्हें निकालने के लिए दो से ढाई घंटे तक लगातार क्रासिंग हर दिन बंद होती है और हाइवे पर जाम लग जाता है। इधर, फतेहगंज पूर्वी थाना के सामने से गुजरने वाली सर्विस रोड पर मिट्टी हटने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed