Bareilly: बारिश के बाद गन्ने के खेत में निकला 10 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
नौसेना गांव निवासी किसान बारिश रुकने के बाद मंगलवार को अपने खेत पर गया था। इसी दौरान उसकी नजर अजगर पर पड़ी, तो वह दंग रह गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के मीरगंज क्षेत्र में बारिश के बाद मंगलवार की सुबह एक खेत में विशाल अजगर निकल गया, जिसे देखकर किसान डर गए। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने सावधानी बरतते हुए अजगर को पकड़ लिया। उसे आबादी से दूर जंगल में प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
मीरगंज क्षेत्र के नौसेना गांव निवासी किसान राजाराम मंगलवार को बारिश रुकने के बाद अपने खेत पर गए थे। इस दौरान किसान ने गन्ने के पताई पर हल्के पीले रंग का अजगर सांप देखा। अजगर को देख वह डर गए। उन्होंने आसपास खेतों पर मौजूद अन्य ग्रामीणों को बुला लिया।
एक युवक ने अपने मोबाइल से अजगर का वीडियो बना लिया। वीडियो में अजगर धीरे-धीरे सरकता नजर आ रहा है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर ले गई। अजगर की लंबाई करीब 10 फीट बताई गई। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पहले भी अजगर निकलते रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.