फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly: All bookings canceled in all three major institutes of Railways

बरेलीः रेलवे के तीनों बड़े संस्थानों में सारी बुकिंग रद्द

Tue, 17 Mar 2020 01:44 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:44 AM IST
सार

सीएमओ को सौंपी गई रेलवे, सेना और निजी अस्पतालों से समन्वय की जिम्मेदारी
बंद पड़े तीन सौ बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को भी जल्द तैयार करने का निर्देश

विज्ञापन
Bareilly: All bookings canceled in all three major institutes of Railways
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी
विज्ञापन

रेलवे इंस्टीट्यूट, मनोरंजन सदन, कम्युनिटी हॉल के साथ जिला अस्पताल और एसआरएमएस में भी बनेंगे स्पेशल वार्ड

बरेली। कोरोना से निपटने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इज्जतनगर रेल मंडल के सभी रेलवे इंस्टीट्यूट, मनोरंजन सदन और कम्युनिटी हॉल के साथ जिला अस्पताल और एसआरएमएस में बड़े आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। एनईआर ने इसके लिए अपने संस्थानों की सारी बुकिंग भी रद्द कर दी है। 

निजी अस्पतालों से समन्वय करने के साथ तीन सौ बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को भी जल्द तैयार करने को कहा गया है। डीएम नितीश कुमार ने सेना और रेलवे अस्पतालों में मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार करने को समन्वय की जिम्मेदारी सीएमओ को दी है। अस्पतालों में भर्ती होने वाले संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट की निगरानी की जा रही है। जिला अस्पताल और एसआरएमएस में 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं। राजश्री मेडिकल इंस्टीट्यूट और रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज को भी तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे सूत्रों के मुताबिक रेलवे इंस्टीट्यूट, मनोरंजन सदन और कम्युनिटी हॉल में शादी जैसे बड़े आयोजनों के लिए कई लोगों ने बुकिंग कराई हुई थी। अब डीआरएम दिनेश कुमार के निर्देश पर उनकी बुकिंग की रकम वापस करने के लिए सूचना भेज दी गई है। कोरोना का प्रकोप देखते हुए रेलवे इंस्टीट्यूट में आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से निपटने के लिए निजी और सरकारी अस्पतालों में तैयारियां पूरी कराई जा रही है। जरूरी व्यवस्था पर प्रशासन की लगातार निगरानी है। -नितीश कुमार, जिलाधिकारी 

मिलिट्री हॉस्पिटल में पूरी तैयारी

कोरोना पर सेना भी अलर्ट हो गई है। मिलिट्री हॉस्पिटल प्रशासन के मुताबिक केंद्र सरकार की गाइड लाइन का अनुपालन किया जा रहा है। अस्पताल में सैनिटाइजर का इस्तेमाल किए बगैर किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं दी जा रही है। कोरोना मरीजों की इलाज की भी व्यवस्था कर ली गई है।

केंद्रीय विद्यालय में मास्क जरूरी

एयरफोर्स, जेएलए, जेआरसी, रेलवे के केंद्रीय विद्यालयों में बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। लगातार सैनिटाइजर के इस्तेमाल के साथ खांसी, जुकाम या बुखार आने पर फौरन छुट्टी लेने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed