{"_id":"9c254fa568cee6a54ad84ef36f0160d1","slug":"baraily-college-will-be-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बरेली कॉलेज अब बनेगा विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बरेली कॉलेज अब बनेगा विश्वविद्यालय
बरेली/ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बरेली कॉलेज अब राज्य विश्वविद्यालय बनेगा। कॉलेज के सेमिनार रूम में हुई मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में इस बाबत लाए गए प्रस्ताव को सदस्यों ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
अब इसके लिए एक कमेटी बनाकर कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने का परीक्षण कराया जाएगा। बाद में इस सिलसिले में विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
इसके बाद कॉलेज को रेजिडेंशियल राज्य विश्वविद्यालय में बदलने की राह बन सकेगी। इसके साथ ही शहर में दो विश्वविद्यालय हो जाएंगे।
176 साल के बरेली कॉलेज के इतिहास को अब विश्वविद्यालय में बदलने को लेकर मैनेजमेंट कमेटी प्रतिबद्ध है। सोमवार को मैनेजमेंट कमेटी की बैठक के अंत में कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने पर चर्चा की गई। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति दर्ज कराई।
विज्ञापन
कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी ही कॉलेज की सभी चीजों की जांच-परख कर रिपोर्ट तैयार करेगी। फिर इस प्रस्ताव को पास कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद शासन को भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय बनने के बाद इसमें यूजीसी की ओर से ग्रांट मिलेेगी। मैनेजमेंट कमेटी की बैठक की अध्यक्षता डीएम अभिषेक प्रकाश ने की।