{"_id":"6a63c8cf76877a82d508faed","slug":"zero-tolerance-for-electrical-safety-violations-at-shiva-temples-and-fairs-barabanki-news-c-315-1-brp1005-175131-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शिव मंदिरों और मेलों में बिजली सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शिव मंदिरों और मेलों में बिजली सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस
Sat, 25 Jul 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सावन में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बिजली व्यवस्था पर सख्ती बढ़ा दी है। डीएम ईशान प्रताप सिंह ने पावर कॉर्पोरेशन की समीक्षा बैठक में साफ निर्देश दिए कि जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों और मेला स्थलों पर विद्युत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने श्री लोधेश्वर महादेवा, श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर समेत सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर बिजली के खंभों को आवश्यक ऊंचाई तक इंसुलेटिंग सामग्री से सुरक्षित करने और उनके आसपास जलभराव रोकने के निर्देश दिए।
साथ ही मेला क्षेत्र में लगने वाली सभी अस्थायी दुकानों का विद्युत सुरक्षा ऑडिट कराने तथा वायरिंग और बिजली कनेक्शनों की गहन जांच कर सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने को कहा। डीएम ने उपभोक्ता सेवाओं की भी समीक्षा करते हुए घर-घर जाकर मीटर रीडिंग करने, त्रुटिरहित बिलिंग सुनिश्चित करने और शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मानसून को देखते हुए उन्होंने जर्जर तारों और खंभों की नियमित निगरानी तथा लाइन फॉल्ट होने पर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार, अधिशासी अभियंता घनश्याम त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सुरक्षा पर फोकस, लापरवाही पर सख्ती
सावन मेले की तैयारियों के बीच डीएम ने साफ किया कि मंदिरों और मेला क्षेत्रों में बिजली से जुड़ी हर व्यवस्था पहले से दुरुस्त होनी चाहिए। खंभों की इंसुलेशन, जलभराव रोकने, अस्थायी दुकानों की सुरक्षा जांच, जर्जर तारों की मरम्मत और लाइन फॉल्ट का निस्तारण प्राथमिकता में रहेगा। साथ ही अधिकारियों को उपभोक्ताओं के साथ बेहतर व्यवहार और शिकायतों के जल्द समाधान के भी निर्देश दिए गए।