फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   youths on bike attacked by bee, one died

बाइक सवार दो कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, एक की मौत

Fri, 25 Mar 2022 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
youths on bike attacked by bee, one died
फतेहपुर (बाराबंकी)। नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग पर तैनात दो कर्मचारी बाइक से पेट्रोल लेने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में मधुमक्खियों के झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए दोनों को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने एक कर्मी को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे कर्मी का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।
विज्ञापन

फतेहपुर नगर पंचायत में मिरदाहि मोहल्ला निवासी मोहम्मद मुमताज (30) व ब्राम्हणी टोला निवासी मुनव्वर (28) आउटसोर्सिंग पर काम करते है। बृहस्पतिवार को मुमताज की बाइक में पेट्रोल खत्म होने के कारण दोनों एक दूसरी बाइक से पेट्रोल लेने के लिए जा रहे थे। ईदगाह मार्ग पर यशोदा बाग के पास मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया। दोनों युवकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें किसी तरह मधुमक्खियों से बचाया और आनन-फानन में उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
विज्ञापन

जहां पर चिकित्सक ने मुमताज को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुनव्वर को सीएचसी पर उपचार के लिए भेज दिया है जहां उसका उपचार द्वारा किया जा रहा है। मृतक मुमताज नगर पंचायत में सक्रिय कर्मचारी था। लाइट संबंधी काम हो या फॉगिंग कराना हो या फिर किसी भी कार्यालय व मोहल्ले को सैनिटाइज करना हो यह सारे काम वो बखूबी करता था। मुमताज की मौत से नगर पंचायत के सभी कर्मियों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed