{"_id":"6278198c76cbb1717379011b","slug":"youth-working-in-saudi-arab-died-all-of-sudden-barabanki-news-lko6296917177","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेेश कमाने गए युवक की मौत, घर में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेेश कमाने गए युवक की मौत, घर में कोहराम
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। विदेश कमाने गए जिले के युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। बदोसरायं थाना क्षेत्र के अद्रा गांव निवासी करामत अली (35) करीब पांच माह पहले सऊदी अरब में एक होटल पर काम करने के लिए गया था। शनिवार की रात उसकी मौत की खबर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया।
करामत अली की मौत के बाद उसके तीन बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार में वह अकेला कमाने वाला था। घर में बूढ़े माता-पिता के अलावा पत्नी व बेटे सुल्तान (12), सलमान (10) व बेटी सिफ़ाबानो (5) की जिम्मेदारी भी उस पर थी। मृतक के पिता बरकत अली ने बताया कि आखिरी बार शुक्रवार को उससे बात हुई तो वह ठीक था। शनिवार को उसका फोन आने की बजाय उसके मौत की खबर आई।
सूचना देने वाले ने बताया कि उसके पेट में तेज दर्द होने के बाद वह गिरा और उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर के बाद से परेशान पिता ने बताया कि विदेश से बेटे का शव गांव लाने के लिए भटक रहा हूं। सउदी से शव को ले जाने का फोन आ रहा है। बताया गया कि कागज तैयार है।