{"_id":"64c2ba207bed28eea20729e4","slug":"youth-who-went-fishing-died-due-to-drowning-barabanki-news-c-315-1-brp1006-1354-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मछली पकड़ने गए युवक की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मछली पकड़ने गए युवक की डूबकर मौत
Fri, 28 Jul 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी)। नदी में मछली पकड़ने गए युवक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। इससे उसकी नदी में गिर जाने से डूबकर मौत हो गई।
सतरिख थाना क्षेत्र के तीरगांव निवासी दूबर का पुत्र नौशाद (25) बृहस्पतिवार की सुबह गांव के पास से गुजरी गोमती नदी में मछली पकड़ने गया था। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उसे मिर्गी के दौरे आते थे। मछली पकड़ने के दौरान उसे दौरा पड़ जाने से वह नदी गिर गया। औंधे मुंह गिरने के कारण उसकी सांसें थम जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद