फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   youth robbed and thrown out of car

Barabanki News: सिद्धार्थनगर के युवक को लूटकर कार से फेंका

Mon, 09 Jun 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 09 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
youth robbed and thrown out of car
बाराबंकी। मुंबई से फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे सिद्धार्थनगर निवासी युवक को चार बदमाशों ने बस्ती छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठाया और रास्ते में 32 हजार की नकदी, दो मोबाइल फोन और चांदी का ब्रेसलेट लूट लिया। बदमाशों ने पीटते हुए युवक को बाराबंकी के माती क्षेत्र में फेंक दिया और भाग गए। किसी तरह हाईवे किनारे एक ढाबे तक पहुंचे युवक की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के करही खास गांव निवासी जीत कुमार मुंबई में प्राइवेट काम करते हैं। शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि पिता की हालत गंभीर है और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है। यह सुनते ही वह तत्काल फ्लाइट से मुंबई से लखनऊ पहुंचे।
विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट से चारबाग पहुंचे जीत को सिद्धार्थनगर के लिए कोई बस नहीं मिली। इस बीच एक सफेद कार में सवार व्यक्ति ने खुद को बस्ती जाने वाला बताया और 400 रुपये में लिफ्ट देने की बात कही। जीत जल्दबाजी में कार में सवार हो गए। कार में पहले से तीन लोग और बैठे थे जिन्हें जीत ने अन्य सवारी समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ से बाहर निकलते ही कार सवार चारों लोगों ने जीत के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे देवा कोतवाली क्षेत्र के माती में फेंककर चले गए। जैसे-तैसे वह सफेदाबाद स्थित एक ढाबे पर पहुंचा। शहर कोतवाल आरके राम ने बताया कि युवक को खाना खिलाने के बाद पूरी जानकारी की गई। केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। क्राइम ब्रांच और अन्य टीमें लखनऊ पुलिस से समन्वय बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed