{"_id":"64371041eb0a443b0d0df0b7","slug":"youth-killed-in-road-accidents-three-soldiers-injured-barabanki-news-c-13-1-180670-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन सिपाही घायल
Thu, 13 Apr 2023 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग जगह हुए हादसों में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के इकलौते पुत्र की मौत हो गई। वहीं, कार हादसे में तीन सिपाही घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। कोठी कस्बा निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व अवधी फिल्मों के अभिनेता जंग बहादुर पटेल का पुत्र अभय वर्मा (18) बाइक से बाराबंकी गया था। दोपहर में वह कोठी लौट रहा था। बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर असदामऊ गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से केजीएमयू रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभय अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत की खबर सुनते ही पिता जंगबहादुर व मां अचेत हो गईं।
वहीं, दरियाबाद कोतवाली की अलियाबाद चौकी में तैनात दीवान नितुल दीक्षित व सिपाही विपिन यादव की ड्यूटी बुधवार को टिकैतनगर थाना क्षेत्र में लगाई गई थी। ड्यूटी पर जाने के लिए सिपाहियों ने क्षेत्र के ही बहरौली गांव निवासी शानू अहमद की कार मांगी थी। कार लेने के बाद बुधवार भोर करीब साढ़े तीन बजे दोनों बेलहरी बबुवापुर गांव की तरफ निकले थे। अलियाबाद चौराहे पर तीसरा सिपाही अभिषेक सिंह भी कार में सवार हो गया। पटरंगा मार्ग पर अचानक कोई जंगली जानवर सामने आने से कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लगे पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीनों सिपाही घायल हो गए। अलियाबाद चौकी प्रभारी प्रवीण मिश्र ने तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी मथुरानगर पहुंचाया। जहां से विपिन यादव और अभिषेक सिंह को केजीएमयू रेफर कर दिया गया। घायल सिपाही नितुल ने बताया कि कार में ईंधन डलवाने जा रहे थे। सुबह उनकी रवानगी टिकैतनगर के लिए होनी थी।