फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth dies under suspicious circumstances, family reaches SP office with body

Barabanki News: युवक की संदिग्ध हालत में मौत, शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन

Tue, 16 Dec 2025 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 16 Dec 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, family reaches SP office with body
रायबरेली। मछरिहा मजरे अटौरा बुजुर्ग गांव निवासी मोहित लोधी (18) की लुधियाना में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ने मोहित की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो मंगलवार को परिजन बेटे का शव लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंच गए। एसपी को प्रकरण से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पिता महादेव के मुताबिक बेटा मोहित लोधी करीब डेढ़ माह पहले पंजाब प्रांत के लुधियाना शहर में केक बनाने की कंपनी में काम करने के लिए ठेकेदार के माध्यम से गया था। 12 दिसंबर को लुधियाना में बेटे की मोहित की संदिग्ध हालात में मौत होने की सूचना मिली। लुधियाना जाकर बेटे का शव दूसरे दिन गांव लाया गया। पीड़ित परिवार ने गुरुबख्शगंज थाने की अटौरा चौकी पुलिस को सूचना देकर बताया कि उनके बेटे की ठेकेदार ने लुधियाना मेंं डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मामले को हादसे का रूप दिया जा रहा है। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बताते हैं कि मामले में कार्रवाई करने के बजाय चौकी प्रभारी ठेकेदार को बचाने में जुट गए। इधर, बाहर रह रहा मोहित का बड़े भाई सचिन भी गांव आ गए। पुलिस से न्याय नहीं मिला तो सुबह लोडर पर युवक का शव लेकर परिजन एसपी कार्यालय पहुंच गए। भाई सचिन ने बताया कि उसके भाई की हत्या की गई है। आरोपी ठेकेदार को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। भाई समेत अन्य परिजन एसपी से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी ने मामले में कार्रवाई कराने की बात कही। गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर युवक की असल मौत की वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी की भूमिका पर उठ रहे सवाल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए परिजनों ने अटौरा चौकी प्रभारी की भूमिका पर सवाल उठाए और जांच कराने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद चौकी प्रभारी ने आरोपी ठेकेदार को चौकी पर बुलाया और बिना पूछताछ के ही उसे जाने दिया गया। पीड़ित परिवार की शिकायत को चौकी प्रभारी ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed