फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth dies of dengue, 27 new patients found

डेंगू से युवक की मौत 27 नए मरीज मिले

Sun, 06 Nov 2022 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of dengue, 27 new patients found
बाराबंकी। डेंगू और बुखार नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है। विभाग की सक्रियता भी रोग पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह से नाकाम है। शनिवार को डेंगू की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। जबकि डेंगू और बुखार से पीड़ित 27 नए मरीज पाए गए हैं। जांच में पुष्टि के बाद परिजनों ने सभी को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। उधर जिला अस्पताल में जांच और दवाई लेने के लिए मरीजों की भारी भीड़ जुटी रही है।
विज्ञापन

कोटवासड़क प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ककरहा गांव निवासी सत्येंद्र यादव (32) पुत्र ओम प्रकाश यादव दो दिन पहले अयोध्या परिक्रमा गया था। शनिवार सुबह बहुत तेज बुखार की चपेट में आ गया। परिजनों ने बताया कि उपचार के लिए उसे सुमेरगंज में एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक द्वारा निजी पैथोलॉजी से कराई गई जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद तत्काल लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन आननफानन युवक को लेकर लखनऊ के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन युवक की मौत डेंगू से होने की बात कह रहे हैं। उधर शहर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी सरस्वती, बंकी के मसूद अली, जलालपुर के देवी प्रसाद, गोपीनाथ, धौखरिया के शिप्रा, राधिका, मंडौरा की सुषमा, जहांगीराबाद के राजेश, काशीनाथ, दरियाबाद के अनुज, सतरिख से कोमल और मसौली की नूरजहां तथा हैदरगढ़ कस्बे के अनिल सोनी और गफ्फार समेत 15 में डेंगू के लक्षण पाए गए है। इसके अलावा तेलवारी के निजामुद्दीन, शकील, सट्टीबाजार के फरहान, गुफरान, नियाज, सोहन, कौशल्या समेत 12 लोगों में बुखार की पुष्टि होने पर परिजनों ने उपचार के लिए लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसनेहीघाट क्षेत्र में युवक की डेंगू से मौत की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो इसकी जांच सीएचसी रामसनेहीघाट के अधीक्षक को भेज कर कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही पता चल सकेगा की युवक की मौत डेंगू से हुई या तेज बुखार से। डेंगू और बुखार पर नियंत्रण के लिए टीमें लगातार फील्ड में भ्रमण कर रही हैं। -डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed