{"_id":"6a3edd4e63994dcdd70b7071","slug":"youth-dies-during-occult-rituals-body-found-blood-soaked-tantrik-flees-barabanki-news-c-315-1-brp1006-172253-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तंत्र-मंत्र के दौरान युवक की मौत, खून से लथपथ मिला शव, भागा तांत्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तंत्र-मंत्र के दौरान युवक की मौत, खून से लथपथ मिला शव, भागा तांत्रिक
Sat, 27 Jun 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। खजुरी चिर्रा गांव में बृहस्पतिवार रात तंत्र-मंत्र के दौरान दलित सुकई (40) की मौत हो गई। खून से लथपथ शव छोड़कर कथित तांत्रिक हिदायत रसूल ऊर्फ गुल्ले बाबा भाग गया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रही है। पुलिस का तर्क है कि युवक टीबी की बीमारी से ग्रसित था। उसे खून की उल्टियां हुई और मौत हो गई।
वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया, जिसकी जांच होगी। इस सनसनीखेज घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
खजूरी चिर्रा गांव निवासी दुखीराम ने बताया कि वह छह भाई सुकई, मधई राजकुमार, राजेश, सोहन, दुखीराम हैं। इनमे सुकई (40) सबसे बड़े व अविवाहित थे। सुकई कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच गांव का ही हिदायत रसूल उर्फ गुल्ले बाबा ने उसे तंत्र-मंत्र से ठीक करने का दावा किया।
विज्ञापन
झांसे में आकर बृहस्पतिवार रात परिवार ने उसे घर बुला लिया। गुल्ले बाबा अपने साथी मैनुद्दीन के साथ सुकई के घर पहुंचा और देर शाम छप्पर के नीचे तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया शुरू की। दुखीराम ने बताया कि कुछ देर बाद सुकई चिल्लाने लगे। शोर सुनकर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वह तड़प रहे थे।
दुखीराम के अनुसार तांत्रिक ने उन्हें कोई द्रव पिलाया था। उनकी जीभ कटी हुई दिखाई दी और आसपास खून भी बिखरा पड़ा था। इसी दौरान दोनों भाग गए। सूचना पर पहुंची टिकैतनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गुल्ले बाबा लंबे समय से तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक करता था।
उसी ने सुकई की हत्या की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक टीबी का मरीज भी था। मृतक के भाई की तहरीर पर कथित तांत्रिक हिदायत रसूल ऊर्फ गुल्ले बाबा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, सीओ सौरभ कुमार ने बताया कि विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है।