फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth dies due to air filling tank burst

हवा भरने वाला टैंक फटने से युवक की मौत

Thu, 19 Aug 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to air filling tank burst
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। हवा भरने वाला टैंक फटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम छुलहा बन्नी निवासी हनोमान प्रसाद अनखा मोड़ पर वाहनों में हवा भरने व सरसों से तेल निकालने का कारखाना संचालित करता है। गुरुवार सुबह हनोमान व उसका लड़का धर्म सरसों से तेल निकालने का काम कर रहे थे। साथ ही टैंक में हवा भर रहा था।
विज्ञापन

तभी अचानक हवा भरने वाला टैंक तेज आवाज के साथ फट गया जिसकी जद में हनोमान का पुत्र धर्म आ गया। हादसे में फटे टैंक से निकले लोहे के टुकड़े से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज आवाज सुनकर पास के दुकानदार दौड़े और घायल धर्म को आननफानन में जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। इस घटना से परिवारीजनों में गम का माहौल व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed