{"_id":"649c866acc159c4f160c77f4","slug":"youth-died-in-road-accidents-three-serious-barabanki-news-c-13-1-311901-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन गंभीर
Thu, 29 Jun 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में शुक्लाई गांव के निकट अयोध्या हाईवे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त सीओ की कार। संवाद
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। हैदरगढ़ व लोनीकटरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि किशोरी समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। बुधवार को क्षेत्र के रौनी गांव के अमित सोनी (35) बाइक से घर वापस लौट रहे थे। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बारा टोल प्लाजा के करीब विपरीत दिशा से आई बाइक की टक्कर लगने से गिर कर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया गया जहां से गंभीर अवस्था में लखनऊ केजीएमयू ट्रामा रेफर किया गया। साथ गए रिंकू साहू ने बताया कि ट्रामा में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। उसके दो मासूम बच्चे व पत्नी बेसहारा हो गए। वहीं, नैनखेरा गांव के रामकृपाल की पुत्री शिवांशी (12) को रायबरेली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जबकि लोनीकटरा थाना में लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर हुसैनाबाद के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायल चालक व खलासी को गंभीर अवस्था में सीएचसी से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर भेजा गया है। लखनऊ से बनारस कोलड्रिंक लादकर जा रहे वाराणसी निवासी चालक विजय (38) व खलासी गोविंद (35) घायल हो गए। कोलड्रिंक की बोतलें क्षतिग्रस्त हो गई। इन तीनों घायलों को लखनऊ रेफर किया गया।
हादसे में अयोध्या की एसडीएम-सीओ दंपती व तीन अन्य घायल
बाराबंकी। अयोध्या से लखनऊ जा रहे अयोध्या जिले के सीओ, उनकी एसडीएम पत्नी, बेटा समेत पांच लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बाइक सवार युवक को गंभीर हालत में केजीएमयू लखनऊ भेजा गया है।
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर तहसील में तैनात आशुतोष मिश्र (35) उनकी पत्नी अयोध्या में ही तैनात एसडीएम जयजीत कौर मिश्रा (34) व दो साल का बेटा सीबू बुधवार शाम सरकारी वाहन से लखनऊ जा रहे थे। साथ में चालक भी था। इस दौरान लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्लाई गांव के पास अचानक सामने एक बाइक सवार आ गया। उसे टक्कर लगने के बाद गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। सभी को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया। बाइक सवार युवक को गंभीर हालत में केजीएमयू रेफर कर दिया गया। चर्चा है कि एसडीएम स्वयं गाड़ी चला रही थी। सीओ सदर सुमित त्रिपाठी ने बताया कि गंभीर घायल बाइक सवार की पहचान की जा रही है।