{"_id":"6abebfe49f477ea3cd012ef1","slug":"young-woman-from-gonda-goes-missing-from-railway-station-barabanki-news-c-13-1-lko1129-1946402-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रेलवे स्टेशन से गोंडा की युवती लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रेलवे स्टेशन से गोंडा की युवती लापता
Fri, 02 Oct 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। खाटू श्याम के दर्शन कर मां के साथ गोंडा लौट रही 24 वर्षीय युवती बाराबंकी रेलवे स्टेशन से लापता हो गई। गोंडा के कटरा बाजार क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह 27 सितंबर को बेटी के साथ दर्शन के लिए गई थी। लौटते समय बाराबंकी स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो बेटी वॉशरूम जाने की बात कहकर नीचे उतरी लेकिन वापस नहीं आई। आसपास तलाश के बाद जीआरपी को सूचना दी गई। महिला ने आरोप लगाया कि जैदपुर के बीबीपुर गांव निवासी सदाशिव बेटी को ले गया है। सीसीटीवी फुटेज में सदाशिव का चेहरा दिखा है। सीओ सिटी आफताब आलम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन