{"_id":"672e02284916f51c900dd0cc","slug":"young-man-saw-wife-photo-viral-on-instagram-with-obscene-song-in-barabanki-he-was-shocked-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: इंस्टाग्राम पर इस तरह वायरल दिखी पत्नी की फोटो, बर्दाश्त न कर सका युवक; सीधे पहुंचा थाने... और फिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: इंस्टाग्राम पर इस तरह वायरल दिखी पत्नी की फोटो, बर्दाश्त न कर सका युवक; सीधे पहुंचा थाने... और फिर
Fri, 08 Nov 2024 05:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Nov 2024 05:51 PM IST
सार
इंस्टाग्राम पर अश्लील गाने के साथ पत्नी की फोटो वायरल होते दिखी तो युवक इसे बर्दाश्त न कर सका। वह सीधे थाने पहुंचा। पुलिस शिकायत दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
women demo
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में युवक ने अपनी पत्नी की फोटो इंस्टाग्राम पर अश्लील गाने के साथ वायरल होती देखी तो उसके होश उड़ गए। वह इसे बर्दाश्त न कर सका। सदमे में आकर सीधे कोतवाली पहुंच गया। मामले की शिकायत अधिकारियों से की। इसके बाद साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मामला हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने इंस्टाग्राम की दो आईडी पर अपनी पत्नी की फोटो देखी। दोनों आईडी अलग-अलग नाम से संचालित की जा रही हैं। इनमें पोस्ट करने के बाद नई नई आईडी बनाकर पोस्ट को शेयर भी किया जा रहा है। इससे युवक उसकी पत्नी और पूरे परिवार की बदनामी हो रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: पोस्टर-वार में कूदी कांग्रेस, लिखा- '...हम इंडिया गठबंधन के सिपाही मोहब्बत की दुकान खोलेंगे'
विज्ञापन
मानसिक संकट से गुजर रहा परिवार
लोगों के फोन आ रहे हैं। परिवार मानसिक संकट से गुजर रहा है। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए। साइबर थाना के एसएचओ विनय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।