फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Young man raped a psychopathic girl

Crime in Barabanki मनोरोगी युवती से युवक ने किया दुष्कर्म

Mon, 01 Aug 2022 04:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 01 Aug 2022 04:56 PM IST
सार

बाराबंकी में एक मनोरोगी युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
Young man raped a psychopathic girl
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में मनोरोगी युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय मनोरोगी युवती इधर-उधर घूमा करती थी। रविवार को करीब दो बजे गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर गांव के मंदिर के पास बने भवन में ले गया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। इसका विरोध करते हुए युवती ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसी दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना ग्रामीणों ने फतेहपुर पुलिस को दी। इस पर सीओ योगेंद्र कुमार व प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में गांव के ही राम किशोर गौतम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इस पर पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed