फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Young man killed in tractor-trolley collision, companion critical

Barabanki News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

Tue, 10 Feb 2026 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 10 Feb 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Young man killed in tractor-trolley collision, companion critical
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के महादेवा-सूरतगंज मार्ग पर मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हाे गई। वहीं पीछे बैठा युवक घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

छेदा गांव निवासी अफजल मोहम्मद राइन (38) अपने मित्र बिदुल (35) के साथ बाइक से रामनगर जा रहे थे देर शाम दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान महादेवा-सूरतगंज मार्ग पर बीकेपुर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राॅली की जोरदार टक्कर लगी। दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। लोग पहुंचे मगर तब तक सिर में गंभीर रूप से घायल अफजल मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। बिदुल को पुलिस ने सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक के दो बेटी व एक मासूम बेटा है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

...........................
दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग गंभीर
जहांगीराबाद। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के दतौली गांव के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन उनको निजी अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार देवा कोतवाली क्षेत्र के गुरगुज गांव निवासी लवकुश अपनी पत्नी किरन और बेटी दीपाली के साथ बाइक से अपने साढ़ू के यहां दतौली गांव आए हुए थे। जबकि दूसरी बाइक हेतमपुर गांव निवासी युवक सनी चला रहा था। टक्कर लगने से चारों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed