{"_id":"669307107c929d83980d7064","slug":"young-man-jumped-into-the-well-after-quarreling-with-his-wife-and-brother-died-barabanki-news-c-315-1-brp1004-120520-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पत्नी व भाई से झगड़ा कर कुएं में कूदा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पत्नी व भाई से झगड़ा कर कुएं में कूदा युवक, मौत
Sun, 14 Jul 2024 04:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 14 Jul 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
विवेक वर्मा फाइल फोटो
सिद्धौर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र कोठी के सैदनपुर गांव में शुक्रवार रात पत्नी व भाई से झगड़ा करने के बाद एक युवक सूखे कुएं में कूद गया। कुएं में जहरीली गैस थी, जिससे उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह पता चला तो परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद कुएं से युवक का शव निकला। मृतक की पत्नी व बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं।
पुलिस के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी विवेक वर्मा (38) अक्सर शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से झगड़ा करता था। शुक्रवार रात वह नशे में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा करने लगा। उसके भाई शिव पूजन ने टोका तो दोनों भाइयों में झगड़ा होने लगा। जिसके बाद विवेक यह कहकर घर से चला गया कि जाकर कहीं जान दे देगा। परिजनों के अनुसार वह नशे में झगड़ा करने के बाद अक्सर यही बात कहता था। परिजनों ने भी कह दिया ठीक है जो करना है करो। इसके बाद विवेक घर से थोड़ी दूर स्थित वर्षों पुराने एक सूखे कुएं में छलांग लगा दी।
इस कुएं में पानी तो नहीं था, लेकिन अंदर जहरीली गैस थी। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा तो विवेक के परिजनों से बताया। हैदरगढ़ फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। शव निकालना काफी मुश्किल था, क्योंकि अंदर उतरने के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की आवश्यकता थी। आखिरकार बाराबंकी से फायर ब्रिगेड को टीम ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंची और कुएं में उतरे जवान ने विवेक के शव को बाहर निकाला। मृतक विवेक के तीन अन्य भाई शिवपूजन, विकास व गोल्डी हैं। उनकी मौत से पत्नी लक्ष्मी, पुत्री राखी और पुत्र अमन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
एसएचओ कोठी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।