{"_id":"682cdb9763daa77d380b1f3f","slug":"young-man-injured-in-road-accident-dies-friend-critical-barabanki-news-c-315-1-brb1001-139814-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, साथी गंभीर
Wed, 21 May 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 21 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
सफदरगंज (बाराबंकी)। सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि साथी की हालत गंभीर बनी है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंबौर गांव निवासी प्रवीन मौर्य (32) व नन्दू (30) सोलर पैनल लगाने का काम करते थे। सोमवार को बाराबंकी शहर के सतरिख नाके के निकट प्रतिष्ठान की छत पर सोलर पैनल लगाकर वह लखनऊ जा रहे थे।
अयोध्या हाईवे स्थित मोहम्मदपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास लखनऊ की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। टक्कर से प्रवीन की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी। गंभीर हालत में दोनों को पुलिस ने सफेदाबाद के हिंद अस्पताल पहुंचाया था। जहां प्रवीन की मौत हो गई जबकि नंदू को लखनऊ केजीएमयू के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
प्रवीण की कमाई से चलता था परिवार
प्रवीन अपने परिवार में आय अर्जित करने वाला एक मात्र सदस्य था। उसी की कमाई से परिवार का भरण पोषण होता था। बचपन में ही उसके पिता का निधन हो गया था। उधौली स्थित एक किराने की दुकान पर काम करने बाद वह सोलर पैनल लगाने के काम करने लगा था। परिवार में पत्नी सोनी, पुत्र अनिकेत (10), दीपांशू (8) के साथ वृद्ध मां कौशिल्या का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
छत से गिरे युवक की इलाज दौरान मौत
कोठी (बाराबंकी)। सरायमीर गांव के अंकित सोनी (31) मंगलवार की सुबह छत पर आंगन का जाल ठीक कर रहे थे, तभी पैर फिसलनें से आंगन में जा गिरे। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। दो भाईयों में बड़े अंकित बांट-पाप विभाग में संविदा पर नौकरी करते थे। पत्नी तीन वर्षीय पुत्री आव्या हैं। (संवाद)
-- -- -- -- --